Bokaro News: मंईयां सम्मान यात्रा लेकर झामुमो की बैठक

Bokaro News: मंईयां सम्मान यात्रा व चुनावी तैयारी को लेकर झामुमो बोकारो जिला समिति की बैठक सेक्टर वन स्थित कार्यालय में हुई.

Bokaro News : मंईयां सम्मान यात्रा व चुनावी तैयारी को लेकर झामुमो बोकारो जिला समिति की बैठक रविवार को सेक्टर वन स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा : पार्टी को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. हमलोगों ने कमर कस ली है. झामुमो बोकारो की सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी. सरकार ने आमजनों के लिए काफी काम किया है. हर जगहों पर झामुमो की लहर है. भाजपा आमलोगों को दिग्भ्रमित करने में जुटी है. संभावित 14 अक्तूबर बोकारो में मंईयां सम्मान यात्रा व झामुमो की कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी. मंईयां सम्मान यात्रा में मंत्री बेबी देवी व विधायक कल्पना सोरेन आयेंगी. यात्रा को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा व रोड शो कार्यक्रम को बेहतर बनाने पर विचार विमर्श किया गया. इसे लेकर पार्टी के सभी नेता व सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष व सचिव को कई निर्देश दिया गया. बैठक में संतोष रजवार, जयनरायण महतो, बीके चौधरी, मो हसन, मंटू यादव, घुनु हंसदा, मोहन मुर्मू, अशोक मुर्मू, फियाज खान, मुक्तेसर महतो, कन्हैया सिंह, फिरदौस अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >