Bokaro News : महंगाई के विरोध में झामुमो ने निकाला साइकिल जुलूस

Bokaro News : महंगाई के विरोध में झामुमो की ओर से प्रदर्शन किया गया.

झामुमो बोकारो महानगर कमेटी की ओर से शनिवार को केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया. इससे पहले बालीडीह स्थित गोविंद मार्केट से कुर्मीडीह तक साइकिल जुलूस निकाला गया. इसमें कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया. महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी महंगाई की चौतरफा मार झेल रहा है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है. ईंधन महंगा होने का सीधा मतलब है रसोई का बजट बिगड़ना और दैनिक उपभोग की हर वस्तु का महंगा होना. क्या यही अच्छे दिन हैं, जिसका वादा किया गया था? यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती कीमतों पर लगाम नहीं लगाया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मिथुन मंडल, सदानंद गोप, राकेश सिन्हा, लालमोहन हेंब्रम, रामदयाल सिंह, अशोक हेंब्रम, रणधीर रजक, अर्जुन महतो, उदय कुंभकार, अशोक यादव, सुरेंद्र कुमार, पूरन महतो, विनोद यादव, फिरोज अंसारी, प्रमोद साह, धनुलाल महतो, कुंदन दास, शंभू गुप्ता, मोती मुर्मू, भागीरथ दीगार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >