बोकारो: झामुमो बोकारो जिला और महानगर इकाई की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा व सेवा कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री और गरीब व असहाय लोगों के बीच फल बांटे गये. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि गुरुजी ने झारखंड की पहचान, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को नयी दिशा दी थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि वे एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन थे. कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, बीके चौधरी, जय नारायण महतो, हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू, इकबाल अहमद, विजय रजवार, जिला सचिव मुकेश महतो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा आदि उपस्थित थे.
बोकारो में झामुमो ने शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर बांटी शिक्षण सामग्री

कैंप टू टाउन हॉल के पास दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते झामुमो बोकारो परिवार | Prabhat Khabar Network
Copied link
झामुमो बोकारो जिला इकाई ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच शिक्षण सामग्री और फलों का वितरण किया गया।