Jitiya Vrat 2026 Date: नहाय-खाय से लेकर पारण तक, जानें जीवित्पुत्रिका व्रत का सही शुभ मुहूर्त और तिथियां

जितिया व्रत 2026 का शुभ मुहूर्त और तिथियां आ गई हैं। जानें कब नहाय-खाय, निर्जला उपवास रखेंगी माताएं और कब होगा पारण।

बोकारो. संतानों की दीर्घायु, निरोगी काया और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) दो अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. तीन अक्तूबर को माताएं संतानों की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखेंगी. चार अक्तूबर को सुबह 7.28 बजे के बाद नवमी तिथि में पारण के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा. यह जानकारी मंगलवार को श्रीराम मंदिर, सेक्टर वन के ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शास्त्री ने दी.

ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शास्त्री | Prabhat Khabar Network

सनातनी परंपरा में जीवित्पुत्रिका व्रत को मां और संतान के अनमोल व अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाये जाने वाले इस पर्व में व्रती 24 घंटे से अधिक समय तक निर्जला उपवास रखती हैं.

नहाय-खाय से शुरू होगी व्रत की तैयारी

नहाय-खाय के दिन व्रती पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान करने के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करेंगी. इसके अगले दिन यानी तीन अक्तूबर को अष्टमी तिथि में प्रातःकाल से निर्जला व्रत रखा जायेगा. इस दौरान व्रती जल तक ग्रहण नहीं करेंगी.

जीमूतवाहन की विधि-विधान से होगी पूजा

व्रत के मुख्य दिन संध्या समय भगवान जीमूतवाहन की गंध, अक्षत, धूप, दीप और पुष्पों से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जायेगी. पूजा के दौरान जीवित्पुत्रिका व्रत की पौराणिक कथा सुनी जायेगी. श्रीराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी कथा का आयोजन होगा.

पारंपरिक व्यंजनों के भोग के बाद होगा पारण

धार्मिक मान्यता के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत करने से संतानों पर आने वाले कष्ट दूर होते हैं और उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है. चार अक्तूबर को सूर्योदय के बाद नवमी तिथि में सुबह 7.28 बजे के बाद व्रती पारण करेंगी. इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा, जिसे व्रती और परिजन प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे.

ये भी पढ़ें: बोकारो में राशन वितरण की रफ्तार सुस्त: महीने का अंत करीब, पर 56 लाख किलो अनाज का क्या होगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >