Jharkhand Weather Forecast : रांची में हो रही झमाझम बारिश, झारखंड के इन जिलों में कुछ ही घंटे में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज 2 सितंबर व 3 सितंबर को झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : रांची में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि कुछ ही घंटे में झारखंड की राजधानी रांची समेत कई अन्य जिलों में बारिश होगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज गुरुवार को पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर एवं खूंटी में कुछ ही घंटे में बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज 2 सितंबर व 3 सितंबर को झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. राज्य में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है.

Also Read: Deoghar AIIMS News : देवघर के एम्स ओपीडी में हार्ट व कैंसर मरीजों का होगा इलाज, आज मरीजों को ये दे रहे परामर्श

मौसम विभाग की मानें, तो आज गुरुवार को झारखंड के उत्तर पूर्वी, म‍ध्य एवं दक्षिण पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन होगा. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर एवं खूंटी में कुछ ही घंटे में बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है.

Also Read: काबुल से लौटे बोकारो के बबलू फिर कमाने क्यों गये बाहर, ये है उनकी पीड़ा

अभी मानसून की बारिश के करीब 15 दिन बाकी हैं. राजधानी रांची में इस मानसून में (एक जून से 31 अगस्त तक) 1229 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है. वहीं, जमशेदपुर में 1240 तथा बोकारों में 1048 मिमी बारिश हुई है. पूरे झारखंड में इस अवधि के दौरान 787 मिमी बारिश हुई है. ये पिछले चार साल में सबसे अधिक है. इससे पूर्व राज्य में 2017 में औसत बारिश 853 मिमी हुई थी. राज्य में एक जून से 31 अगस्त तक सामान्यतः 820 मिमी बारिश होती है. अगस्त माह में कुल 18 दिन बारिश हुई.

Also Read: Train News : बाढ़ के कारण बरौनी तक ही जायेगी सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >