बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत, 3 घायल

Jharkhand Road Accident: झारखंड के बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. 3 घायल हैं.

Jharkhand Road Accident: झारखंड में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है. 3 अन्य घायल हुए हैं. इनमें से एक की हालत गंभीर है. दुर्घटना बोकारो जिले में बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाईवे पर हुई. दुर्घटना के बाद सभी को जारीडीह कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों का इलाज चल रहा है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डॉ स्वीटी भगत ने शनिवार को बताया कि अस्पताल में 8 लोगों को लाया गया था.

गंभीर रूप से घायल को रेफर किया गया

इनमें से 5 की मौत हो चुकी थी. 3 घायल थे. इनमें से एक की हालत गंभीर है. उसे रेफर कर दिया गया है. 2 की स्थिति ठीक है. घायलों के परिजनों को फोन किया गया, तो एक घंटे बाद वे पहुंचे. बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव में शुक्रवार की देर शाम एनएच-23 पर डाकबंगला के सामने सड़क जाम की वजह से एक कार खड़े टेलर से टकरा गई. इसमें रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के रहने वाले एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत हो गई. ये सभी सूतरी गांव के रहने वाले थे. बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के भंडारीदह स्थित फुलवारी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. लौटते समय हादसा हो गया.

मृतकों में 4 एक ही परिवार के

मृतकों की पहचान सुंदरलाल सिंह (उम्र 35 वर्ष, पिता बाबूलाल सिंह), उनकी पत्नी धूपिया देवी (30), पुत्र कृष्ण कुमार (10) और पुत्री गुंजन कुमारी (7) के अलावा उसी गांव के सुजीत मुंडा (30) की मौत हो गयी. इस दुर्घटना से पहले चटनिया मोड़ पर हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और उस पर लदे गोबर में दबकर पेटरवार प्रखंड के उतासारा निवासी सुख सागर नायक उर्फ देला नायक (50) की मौत हो गई.

Also Read

Bokaro News : बाइक के धक्के से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल

Bokaro News : क्षेत्रीय स्वास्थ्य उप निदेशक ने किया अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो का औचक निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >