महिला होमगार्ड जवान के आरोपों की जांच के लिए बनी जांच टीम ने ली जानकारी, 5 दिनों के अंदर सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Jharkhand News: बोकारो में महिला होमगार्ड जवान अमरावती देवी के आरोपों की जांच के लिए बनी टीम ने होमगार्ड समादेष्टा किरण कुमारी से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली.

बोकारो : बोकारो में होमगार्ड की महिला जवान अमरावती देवी (सैन्य संख्या-1880) के आरोपों की जांच के लिए गुरूवार को डीसी द्वारा गठित जांच टीम सेक्टर वन होमगार्ड कार्यालय पहुंची. जांच टीम ने होमगार्ड समादेष्टा किरण कुमारी से कार्यालय में मुलाकात की और आवेदन के संदर्भ में जानकारी मांगी. पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गयी. टीम से पांच दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने की बात कही गयी है.

होमगार्ड जवान अमरावती कुमारी ने डीसी को दिया था आवेदन

ज्ञात हो कि बोकारो में कार्यरत कई होमगार्ड जवान अमरावती कुमारी ने बुधवार को डीसी को एक आवेदन भेजा था. आवेदन में बताया था कि कमान देने के बदले गृह रक्षक कार्यालय द्वारा अवैध राशि की मांग की गयी. अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज की गयी. साथ ही कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया है. इसके आलोक में डीसी विजया जाधव ने गुरूवार को ही एक जांच टीम बनायी. जांच का जिम्मा जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर व जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन को दिया है.

Also Read: कोडरमा में 588 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच लोग गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >