Jharkhand Naxal News: बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी समेत 2 ढेर

Jharkhand Naxal News: बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये हैं. वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

बोकारो : बोकारो में पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई. जिसमें दो नक्सली मारे गये हैं. मृतक माओवादियों की पहचान मनोज बास्की और गिरफ्तार 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई. बता दें कि मंगलवार को 15 लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने चंद्रपुरा से गिरफ्तार कर लिया था. उसी से प्राप्त इनपुट के आधार पर ये कार्रवाई हुई.

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली

दरअसल गिरफ्तार नक्सली रणविजय ने पूछताछ में बताया कि नक्सलियों का दस्ता एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक बोकारो के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया और लुगुबुरू और झुमरा पहाड़ में उनके साजिशों का नाकाम करने के लिए एक सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गयी. जिसमें दो नक्सली मारे गये. मारे गये दोनों नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने बरामद किया नक्सलियों के कई हथियार

पुलिस को सर्च अभियान में दो 5.56 एमएम की इंसास राइफल, 1 एके 47, कारतूस समेत कई हथियार बरामद हुए हैं. बता दें कि रणविजय महतो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था. वह संगठन का जोनल कमांडर है. पुलिस के पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह अपने दस्ते के साथ दूसरे माआवोदी दस्ते से मिलने की फिराक में था. जहां दोनों नक्सली संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने वाले थे. इसकी भनक पुलिस जब लगी तो एक स्पेशल टीम बनाकर लुगु और झुमरा पहाड़ में सर्च अभियान चलाया. इसी क्रम में 15 लाख के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी हो गयी. बता दें कि गिरफ्तार नक्सली बीते कई दिनों इन इलाकों में भ्रमणशील था.

Also Read: Ranchi News: सरना स्थल जमीन अधिग्रहण के खिलाफ दो घंटे जाम रहा रांची का सिरमटोली चौक, वाहनों की लगीं लंबी कतारें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >