Jharkhand Naxal News: बोकारो में माओवादियों ने फैलायी दहशत, पोस्टर चिपकाकर लोगों से की वोट बहिष्कार की अपील

Jharkhand Naxal News : बोकारो में भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपकाकर लोगों से वोट बहिष्कार करने का अह्वान किया है. जिसके बाद से दहशत का माहौल है.

बोकारो, राकेश वर्मा : बोकारो में माओवादियों ने पोस्टरबाजी कर दहशत फैलायी है. भाकपा माओवादियों ने जगह जगह पोस्टर लगाकर वोट बहिष्कार करने का अह्वान किया है. मामला शुक्रवार शाम पेंक नारायणपुर और नावाडीह थाना क्षेत्र के पलामू व सारुबेड़ा का है. घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. बता दें कि इससे पहले पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में भी पहले चरण के मतदान दिन नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर वोट बहिष्कार करने की अपील की थी.

भाकपा माओवादियों ने की वोट बहिष्कार की अपील

भाकपा माओवादियों ने गांव में चार अलग-अलग पोस्टर लगाया है. पहले पोस्टर में लिखा गया है “वोट क्यों? जंल, जंगल, जमीन से बेदखल करने के लिए वोट का बहिष्कार करें. उन्होंने आगे लिखा है कि राजनीतिक संयुक्त मोर्चा आरपीसी बनाने के लक्ष्य से मजदूर किसान और तमाम प्रगतिशील, उत्पीड़ित, मेहनतकश जनता एक हों और चुनाव का बहिष्कार करें.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: राहुल गांधी बोले, झारखंड में सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

नक्सलियों ने बीजेपी को बताया किसान विरोधी

भाकपा माओवादियों ने अपने साटे गये पोस्टर में नोटा को वर्तमान संसदीय व्यवस्था का पर्दा बताया है. उन्होंने इस पोस्टर में लिखा है कि चुनाव का बहिष्कार करें. नोटा वर्तमान संसदीय व्यवस्था का पर्दा के अलावा और कुछ नहीं है. नक्सलियों ने एक और पोस्टर में बीजेपी को किसान विरोधी बताया है. इसमें लिखा है कि किसान विरोधी कृषि कानून, मजदूर विरोधी श्रम कानून बनाने वाले फासीवादी भाजपा को पहचानो, वोट मांगने आये तो मार भगाओ, फर्जी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें.

क्या कहते हैं ग्रामीण

बोकारो के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट इलाके में रहने वाले ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार की शाम को बाइक पर सवार होकर दो लोग आये थे. इसके बाद जगह-जगह चुनाव बहिष्कार का पोस्टर रखकर चले गए. नक्सलियों के इस कदम से ग्रामीण दहशत में हैं.

Also Read: संताल की इन पांच विधानसभा सीटों पर नहीं है एक भी महिला प्रत्याशी, पुराने चेहरे ही पुरुषों को दे रहे टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >