झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पैतृक गांव के लिए हुईं रवाना, CM हेमंत सोरेन ने किया विदा

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना हुईं. इससे पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इधर, झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई की शाम लगभग चार बजे रांची आयेंगे.

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का घर ओडिशा के मयूरभंज जिला अंतर्गत राइरंगपुर बैदापोशी, वार्ड नंबर 02 में है. वे 18 मई 2015 को झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और झारखंड की नौवें राज्यपाल बनीं. पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी कोविड- 19 की परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रपति की ओर से उन्हें विस्तार दिया गया था. श्रीमती मूर्मू ने झारखंड में छह वर्ष 54 दिनों तक राज्यपाल के रूप में कार्य किया. 63 वर्षीय श्रीमती मुर्मू ने स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है और 1997 से राजनीति के क्षेत्र में आयीं.

Also Read: झारखंड में कब तक सक्रिय नहीं रहेगा Monsoon, इन जिलों में आज बारिश के हैं आसार, वज्रपात की भी है आशंका

इधर, झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई की शाम लगभग चार बजे रांची आयेंगे और 14 जुलाई की दोपहर 1:20 बजे झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. उन्हें झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि रंजन राजभवन परिसर में ही शपथ दिलायेंगे. 74 वर्षीय रमेश बैस मूल रूप से छत्तीसगढ़ रायपुर के रविनगर में रहनेवाले हैं और वर्तमान में त्रिपुरा के राज्यपाल हैं. उन्हें वुडक्राफ्ट, पेंटिंग्स, बागवानी व आंतरिक सजावट बेहत पसंद हैं.

Also Read: झारखंड में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, बर्थडे मना रहे आठ युवकों में एक नदी में डूबा, खोजबीन जारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >