पेटरवार: झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बुधवार को पेटरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बाबूलाल मरांडी रांची से चलकरी जाने के क्रम में पेटरवार समाधान कार्यालय के समीप कुछ देर के लिए रुके थे.
उनके पहुंचते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की.
मौके पर भाजपा नेता शांतिलाल जैन, संजय सिन्हा, मुकेश कुमार ओझा, अनिल स्वर्णकार, मनोज ठाकुर, धनी महतो, असित कुमार बनर्जी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
