Jharkhand Election 2024: बेरमो में बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- लोगों को असल मुद्दे से भटका रही है भाजपा

Jharkhand Election 2024: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बेरमो में एक चुनावी सभा की. मंच से बोलते हुए तेजस्वी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी अफवाह फैलाकर वोट लेने की कोशिश कर रही है.

Jharkhand Election 2024: चंद्रपुरा, विनोद सिन्हा- 20 नवंबर को झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग है. राजनीतिक दल जोर-शोर से अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में हर नेता लगा हुआ है. इसी कड़ी में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बेरमो के दुगदा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह के पक्ष में प्रचार किया. बता दें, कुमार जयमंगल सिंह दिवंगत कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के बेटे हैं.

तेजस्वी ने सुनाया लालू यादव का संदेश

चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव ने लोगों के लिए एक संदेश भेजा है. तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव ने अपील की है कि ‘मेरे दिवंगत भाई राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र को आप सभी अपना प्यार दें. वोट देकर उन्हें जीत दिलाएं, ताकि वो आपकी सेवा कर सकें’. इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि उन्हें भाई जयमंगल पर पूरा भरोसा है. वो चुनाव जीतकर आपकी सेवा करेंगे. साथ ही बेरमो को भी आगे ले जाने का काम करेंगे.

दो धाराओं के बीच का है यह चुनाव- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने सभा में बोलते हुए कहा कि यह चुनाव दो धाराओं के बीच का है. एक तरफ एनडीए है तो दूसरी ओर ‘इंडिया’ गठबंधन. उन्होंने कहा कि हम संविधान की बात करते हैं, वे इसे खत्म करने की बात करते हैं. हम लोग कलम बांटते हैं, वे तलवार बांटते हैं. हमलोग प्यार की बात करतें है वे नफरत और टकराव की भाषा बोलते हैं.

बिना दूल्हा बीजेपी निकाल रही है बारात- तेजस्वी यादव

बीजेपी पर बड़ा कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पास दूल्हा है, उनके पास दूल्हा ही तय नहीं है. वो बिना दूल्हे के बारात लेकर निकले हैं. अफवाह फैलाकर वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड बनने के बाद सबसे अधिक शासन भाजपा ने किया है. इतने साल शासन करने के बाद भी बीजेपी का कोई काम प्रदेश में नहीं दिखता है. केंद्र में भी बीजेपी 10 साल से है लेकिन सिर्फ नफरत की बातें दिखती हैं काम नहीं दिखता.

लोगों को मुद्दों से भटकाना चाहती है बीजेपी- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि भाजपा समाज को बांटने में लगी है. हिंदू-मुस्लिम और घुसपैठियों के नाम पर वो लोगों को गुमराह कर रही है. इनकी आड़ में वो असल मुद्दे गौण करना चाहते हैं. तेजस्वी ने कहा कि मेरा मुद्दा है बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जिस पर बीजेपी बात नहीं करती है. बीजेपी ने झारखंड से हेमंत सरकार को गिराने की कोशिश की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाला. जब झारखंड में भाजपा सफल नहीं हो सकी तो बिहार में सीएम नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया.

Also Read: Jharkhand Election 2024: जेपी नड्डा का बड़ा आरोप, कहा- हेमंत सरकार ने दोनों हाथों से झारखंड को लूटा, ‘फिर जाएंगे जेल’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >