Jharkhand Crime News: गोमिया के करमटिया में युवक की गला रेतकर हत्या, सुबह-सुबह शव मिलने से सनसनी

Jharkhand Crime News: झारखंड के बोकारो जिले में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. सुबह-सुबह उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Jharkhand Crime News|गोमिया (बोकारो), राकेश वर्मा : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव के युवक मुकेश कुमार (35) का शव पुलिस ने बुधवार (28 अगस्त) सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से बरामद किया है. घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

शौच के लिए गए लोगों ने सुबह में देखा मुकेश का शव

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए पहाड़ी की ओर गए थे. उसी समय रास्ते में युवक का शव पड़ा हुआ देखा. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी. गांव वालों इस घटना की जानकारी गोमिया पुलिस को दी. गोमिया थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए.

युवक की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से कटने का निशान

युवक की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से कटे हुए का निशान है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह पर की गई है. हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. मंगलवार की शाम को वह घर से निकला था और इसके बाद वह नहीं लौटा.

मंगलवार शाम 7 बजे तक गांव में देखा गया था मुकेश को

गांव वालों ने बताया कि शाम के करीब सात बजे तक उसे देखा गया था. इसके बाद की जानकारी नहीं है. मृतक स्वर्गीय महेंद्र रविदास का पुत्र है. उसके दो भाई हैं. बड़ा भाई सीसीएल में काम करता है, जबकि छोटा भाई मुंबई में काम करता है. मां फागुनी देवी और भाभी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण ने पुलिस से मांग की है कि खोजी कुत्ता को बुलाया जाए और यह पता लगाया जाए कि मुकेश की हत्या कहां हुई.

Also Read

Bokaro Crime News: गोमिया में 2 लोग मृत मिले, कोनार नदी की झाड़ी फंसा मिला एक शव

बोकारो में एक व्यक्ति का शव बरामद, लोगों ने जतायी हत्या की आशंका

15 दिनों बाद भी करगली बाजार के युवक के मिले शव मामले का उद्भेदन नहीं

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >