Jharkhand Crime News : डीजे पर डांस करने से पति ने रोका, तो बोकारो में पत्‍नी ने पति पर कर दिया जानलेवा हमला, तड़पते पति के साथ पत्नी ने की कैसी हरकत, पढ़िए ये रिपोर्ट

Jharkhand Crime News, Bokaro News, बोकारो न्यूज : झारखंड के बोकारो जिले में डीजे पर डांस करने से मना करने पर पत्‍नी ने पति पर रॉड से वार कर दिया. इससे पति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पत्नी ने इलाज कराने की बजाय बुरी तरह घायल पति को करीब 40 घंटे तक घर में ही रखा. इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्‍नी को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्‍टर छह थाना क्षेत्र के बगीचा टोला पत्‍थर खदान के पास बसंत पंचमी (सरस्‍वती पूजा) के दिन मूर्ति विसर्जन किया जा रहा था. कृष्‍णा बागती नामक व्यक्ति की पत्‍नी आरती डीजे पर डांस करना चाहती थी. पति कृष्‍णा ने ऐसा करने से उसे मना किया. इससे पत्नी काफी नाराज हो गयी. पति-पत्नी के बीच इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ. फिर भी पत्नी मूर्ति विसर्जन में चली गयी और डीजे पर डांस करने के बाद वापस घर लौटी.

Also Read: Jharkhand News : प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, इतने प्रतिशत आरक्षण के लिए जल्द बनेगा कानून

घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया. इसी बीच पत्नी ने पति पर रॉड से वार कर दिया. इससे पति घायल हो गया. बताया जा रहा है कि पत्नी ने घायल पति को इलाज कराने की जगह घर में करीब 40 घंटे तक कैद रखा. इसके बाद पति को अस्पताल ले जाया गया. तब तक पति की हालत बद से बदतर हो गयी थी. इलाज के दौरान ही पति की मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. कृष्‍णा और आरती की दो बेटियां और एक बेटा हैं. कृष्णा ऑटो चलाता था और अपना परिवार पालता था.

Also Read: Jharkhand News : बोकारो के जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान में लौटेगी रौनक, नये लुक में दिखेगा पार्क, पढ़िए क्या है तैयारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >