बोकारो में 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या, लोग जता रहे हैं नक्सली घटना की आशंका

मंगलवार शाम सुखराम मांझी को उनके घर के पास देखा गया था. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि सुखराम मांझी का शव उसके घर के पीछे पड़ा मिला है.

ललपनिया (बोकारो) नागेश्वर: बोकारो जिला अंतर्गत‌ चतरोचटी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर उनके आवास के थोड़ी दूर में फेंक दिया गया. मृतक का नाम सुखराम मांझी है. जानकारी के अनुसार वह अपने इलाके का पूर्व वार्ड सदस्य था, जो वर्तमान में मुर्गा का दुकान चलाता था. घटना शाम के करीब सात से आठ बजे के बीच की है. अंदेशा जताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं, पुलिस का इस मामले पर कहना है कि जब तक घटना स्थल पर जाकर पता नही किया जाता. तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सुखराम मांझी को उनके घर के पास देखा गया था. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि सुखराम मांझी का शव उसके घर के पीछे पड़ा मिला है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात में पुलिस का गांव जाना ठीक नहीं है. इसलिए पुलिस सुबह में जाकर घटना स्थल की पड़ताल करेगी.

Also Read: बोकारो : सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, रहे सतर्क, सर्दी में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >