जरीडीह के किसान ने खेत में उगाया 17 किलो का शकरकंद

कौतूहल का विषय बना विशाल शकरकंद

कौतूहल का विषय बना विशाल शकरकंद

जैनामोड़.

जरीडीह प्रखंड के बांधडीह दक्षिणी के किसान श्यामलाल महतो ने अपनी खेत में 17 किलो का शकरकंद उगाया है. यह विशाल शकरकंद लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है. लोग इस विशाल शकरकंद को देखने किसान श्यामलाल महतो के घर पहुंच रहे हैं. किसान श्यामलाल महतो ने बताया कि वह कई वर्षों से खेती करते आ रहे हैं. उन्होंने जनवरी महीने में रोपाई की थी. ऑर्गेनिक विधि से खेती की थी. रसायनिक खाद या कीटनाशक का उपयोग नहीं किया था. उन्होंने बताया कि खेती में उनका बेटा विजय महतो भी सहयोग करता है. इधर, विशाल शकरकंद उगाने की सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम श्यामलाल महतो से खेती से संबंधित जानकारी ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >