जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

तेनुघाट. तेनुघाट जेल में बंदियों के लिए रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव ने बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में बताया. उन्हें जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. कहा कि जो बंदी स्वयं के खर्च पर अपना अधिवक्ता रख पाने में असमर्थ हैं, उनके लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल के तहत अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पैनल अधिवक्ता इम्तियाज आलम ने भी कई जानकारी दी. मंच संचालन अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जेलर नीरज कुमार ने कहा कि जेल में समय समय पर बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी द्वारा की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >