JAC Board Exam 2021 : झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में इतने अंकों की होगी लिखित परीक्षा, मैट्रिक-इंटर के लिए वेटेज ऑफ मार्क्स भी तय, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

JAC Board Exam 2021 : रांची : झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 90 अंकों की लिखित परीक्षा होगी. इसके साथ ही 10 अंकों का इंटरनल एसेसमेंट यानी आंतरिक मूल्यांकन होगा. हर साल 20 अंकों का इंटरनल एसेसमेंट हो रहा था. झारखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा का वेटेज ऑफ मार्क्स भी तय कर लिया है.

झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में जहां विज्ञान विषय को छोड़ कर हर विषय में 30 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव प्रश्न रहेंगे, वहीं इंटरमीडिएट में इस तरह के 40 प्रश्न होंगे. मैट्रिक की परीक्षा में सिर्फ विज्ञान विषय में 20 प्रतिशत प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे. इसके साथ ही 10 प्रतिशत का प्रैक्टिकल होगा.

Also Read: बरगांव में किसान की मौत पर उग्र हुए ग्रामीण, जलाया ट्रैक्टर, पुलिस को 3 घंटे तक शव उठाने से रोका

झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पहली बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा का वेटेज ऑफ मार्क्स तय कर लिया है और झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भेज दिया है. जैक यानी झारखंड एकेडमिक काउंसिल इसे कुछ दिनों में जारी करेगा.

Also Read: झारखंड में परिवार नियोजन मामले में महिलाएं आगे, पुरुषों के हैं हजार बहाने

आपको बता दें कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना के कारण स्कूल नहीं खुलने और पढ़ाई बाधित रहने के कारण सिलेबस में 40 फीसदी की कटौती की थी. इसी आधार पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने का निर्णय लिया गया था.

Also Read: झारखंड में शादी समारोह में वरमाला के समय गोली चली, एक दर्जन घायल, 3 की हालत गंभीर

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >