Bokaro News : कभी झमाझम तो कभी बूंदा बांदी, दिन भर रुक-रुक होती रही बारिश

Bokaro News : बारिश के कारण सड़कों व बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

Bokaro News : कभी झमाझम तो कभी बूंदा बांदी…गुरुवार को बोकारो में सुबह से दिन भर रुक-रुक बारिश होती रही. इससे आम जनजीवन को प्रभावित रहा. स्कूल जाने छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी. फिर दोपहर में धूप खिल गयी. शाम होने के बाद फिर बारिश होने लगी. बारिश के कारण सड़कों व सेक्टर-04 सिटी सेंटर, दुंदीबाद बाजार सहित अन्य मार्केट पर सन्नाटा पसरा रहा. दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे. बाजारों में रोज की तरह रौनक नहीं दिखी. सब्जी विक्रेता सड़कों किनारे बैठकर राह तकते रहे, लेकिन बारिश के कारण काफी कम खरीदार आये. वहीं, दिहाड़ी मजदूरों को भी काम मिलने परेशानी हुई. काम नहीं मिलने पर कई मजदूर मायूस होकर वापस अपने घर लौट गये. शहर के सेक्टर-09, सेक्टर-2 बी जी रोड़, नयामोड़ से माराफारी जाने वाली रास्ता सहित अन्य जगहों की सड़क पहले से ही जर्जर है, जिससे हल्की बारिश के पानी ने भी हालात और भी बिगाड़ दिये है. गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और दोपहिया सवारों को जोखिम उठाना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >