तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन का मिला सम्मान, बोकारो के तीन खिलाड़ियों को मिली छात्रवृत्ति

बोकारो की तीन युवा तीरंदाजों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए झारखंड सरकार ने खेल छात्रवृत्ति दी है. यह सम्मान खिलाड़ियों के समर्पण को दर्शाता है और उनकी आगे की तैयारी को आसान बनाएगा.

बोकारो. वेदांता इएसएल आर्चरी अकादमी के तीन युवा तीरंदाजों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड सरकार की ओर से खेल छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है.

अकादमी के कुलदीप महतो को 70 हजार रु, जबकि डोली कुमारी और कृतिका कुमारी को 60-60 हजार रु की छात्रवृत्ति मिली है. यह सम्मान खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को मान्यता देता है.

कुलदीप महतो

छात्रवृत्ति से खिलाड़ियों की तैयारी होगी सुगम

छात्रवृत्ति से खिलाड़ियों को आगे की ट्रेनिंग और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में आर्थिक मदद मिलेगी. अकादमी प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी रेखांकित करती है. इससे अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

संस्थान ने खिलाड़ियों के लिए जताया गौरव

इएसएल स्टील लिमिटेड के सीइओ एवं होल टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कुलदीप, डोली और कृतिका की उपलब्धि पर संस्थान को गर्व है. झारखंड सरकार की ओर से मिला सम्मान उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है.

ये भी पढ़ें: NH-32 पर अनुमंडल कार्यालय के पास बदले हालात, प्रभात खबर का असर देख तुरंत जागे अधिकारी

खिलाड़ियों की सफलता अन्य को करती है प्रेरित

उन्होंने कहा कि इएसएल का प्रयास क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें. इन खिलाड़ियों की सफलता निश्चित रूप से अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >