केंद्रीय विद्यालय में अलंकरण समारोह

केंद्रीय विद्यालय में अलंकरण समारोह

बोकारो थर्मल. केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह का आयोजन हआ. प्राचार्य डॉ बीआर डे ने उद्घाटन किया. इसके बाद शिक्षिका सारिका रानी ने प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों को क्रमशः शिवाजी, टैगोर, अशोक एवं रमण चार सदनों में विभाजित कर चारों सदनों के सदन अध्यक्षों के नामों की घोषणा की. सदन अध्यक्षों ने अपने-अपने सदन के कप्तान व उप कप्तान का चयन किया. प्राचार्य ने सभी कप्तानों को सदन नामांकित पट्टा पहना कर अलंकृत किया. सदन के अध्यक्षों को शपथ दिलाकर सत्यनिष्ठा से कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर प्राथमिक विभाग की प्रभारी प्रधानाध्यापक विभा रानी श्रीवास्तव व सभी शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >