तेनुघाट. बेरमो अनुमंडलीय कार्यालय में शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई. इसमें बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ, सीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने की. एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह भी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित थे. बैठक में ईद और रामनवमी त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. अधिकारियों ने कहा कि रामनवमी और ईद का जुलूस पूर्व निर्धारित रूट पर ही निकाला जाये. डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी तरह के उपद्रव या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहेगा.
अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों की कड़ी निगरानी रखी जाये. त्योहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहना है. आम जनता से भी अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से बचे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें.इधर, तेनुघाट ओपी परिसर में हुई बैठक में गोमिया सीओ आफताब आलम, अंचल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार व ओपी प्रभारी अजित कुमार के अलावा विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी बैठक में शामिल हुए. ओपी प्रभारी ने कहा कि जुलूस निर्धारित मार्गों में ही निकाले तथा प्रशासन द्वारा तय समय के भीतर जुलूस समाप्त करें. सीओ ने कहा कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें. अंचल निरीक्षक ने कहा कि अगर कोई समस्या होती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये जायेंगे और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी.
विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक
फुसरो. ईद, रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर शनिवार को विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक हुई.बेरमो थाना में हुई बैठक में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनायें. अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. पुलिस प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करें. बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी को लेकर अष्टमी व नवमी को जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था की जायेगी. रामनवमी जुलूस को लेकर दिन 12 बजे से बिजली काट दी जायेगी. ट्रांसपोर्टिंग भी बंद रखी जायेगी. ड्रोन से जुलूसों की निगरानी की जायेगी. पुराना बीडीओ ऑफिस में मिनी कंट्रोल रूम बनाया जायेगा. दमकल की व्यवस्था और अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था रहेगी. थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि ईद व रामनवमी को लेकर जगह-जगह पर सुरक्षा जवानों की तैनाती की जायेगी. साथ ही पेट्रोलिंग व गश्ती की जायेगी. मौके पर बेरमो महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी, फुसरो नप के सिटी मिशन मैनेजर सुजीत कुमार द्विवेदी, उत्तम सिंह, परवेज अखतर,शरण सिंह राणा, बैभव चौरसिया, संतोष महतो, राजन साव, आर उनेश, कैलाश ठाकुर, अशोक अग्रवाल, बैजू मालाकार, अर्चना सिंह, श्रीकांत मिश्रा, रियाज अंसारी, बैजनाथ महतो, भरत वर्मा, अनिल कुमार, दिनेश रवि, गणेश पातर, जितेंद्र सिंह, ललन रवानी, महबूब आलम, मो रइस, सिकंदर ठाकुर, निरंजन नोनिया, रमेश स्वर्णकार, प्रिंस कुमार, मुकेश गुप्ता, रोहित मित्तल, मो बबलू, मो नसीम, भुनेश्वर रविदास, बिरन पाल, सूरज मित्तल, विवेश सिंह आदि मौजूद थे. गांधीनगर. गांधीनगर थाना में हुई बैठक में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. आपत्तिजनक गाने नहीं बजाना है. सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट ना करें. थाना प्रभारी पिंटू महथा ने कहा कि जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जायेगी. संवेदनशील स्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अनुशंसा की गयी है. मौके पर एसआइ रवि नारायण झा, एएसआइ श्रीकांत दर्वे, राजेश छतरी, श्रमिक प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार सिंह, सुबोध सिंह पवार, अग्रवाल कल्याण महासभा के अनिल अग्रवाल, आनंद सिंह, टीपू महतो, संजय सिंह, शंभू कुमार सोनी, संजय हरि, गोपाल ठाकुर, बलाल अनीस, मनोज पासवान, मृत्युंजय रवानी, शेखर पासवान, मिनहाज मंजर, संतोष महतो, टेकलाल महतो, शेर मोहम्मद, जिमी सिंह, अकरम, दानिश राजा, रवि हरि, अजय हरि, कालीचरण रवानी, भरत रविदास, सुजीत कुमार, रॉबिन कसेरा, प्रदीप साव, मुकेश चौरसिया, दीपक कुमार, हीरामन दास आदि थे.
कथारा. कथारा ओपी परिसर में प्रभारी राजेश प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई. आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में गोमिया बीडीओ महादेव महतो, गोमिया इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, एसआइ रवि चौरसिया, एएसआइ केएन पाठक, गुप्तेश्वर पांडेय, पंसस चंद्रदेव यादव, निजाम अंसारी, राम कुमार यादव, शमसुल हक, राजेश कुमार पांडेय, गुप्तेश्वर पांडेय, देवेंद्र यादव, हेमू यादव, मो कलीम, मो मुस्तकीम, मो मुस्ताक, मो खुर्शीद आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
