Bokaro News : दुर्गापूजा में सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

Bokaro News : कंट्रोल रूम व सदर अस्पताल इमरजेंसी में चिकित्सकों की विशेष टीम रहेगी तैनात

Bokaro News : दुर्गापूजा में सड़क दुर्घटनाएं की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में आमलोगों को स्वास्थ्य सेवा निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने को लेकर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की दो विशेष टीम बनायी है. एक टीम कंट्रोल रूम व दूसरी टीम में शामिल चिकित्सक सदर अस्पताल इमरजेंसी कक्ष में रहेंगे. सीएस डॉ प्रसाद ने जिले के सभी 115 सरकारी अस्पताल व सभी निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने को लेकर विशेष निर्देश जारी किया है. निर्देश में बताया है कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायें. किसी तरह की कोताही नहीं बरतें. सदर अस्पताल के डीएस ने अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समीक्षा की. इमरजेंसी सेवा के लिए विशेष निर्देश चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को जारी किया. रात्रि सेवा में अस्पताल के सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी को अलर्ट रहने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >