Bokaro News : फुसरो में एसटीपी का काम तीन माह में पूरा करने का निर्देश

Bokaro News : राज्य शहरी विकास अभिकरण झारखंड के निदेशक अमित कुमार ने सोमवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र का दौरा कर किया. यहां बन रहे दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का काम तीन माह के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया.

फुसरो. राज्य शहरी विकास अभिकरण झारखंड के निदेशक अमित कुमार ने सोमवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र का दौरा कर किया. नगर परिषद की बड़ी विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 256 करोड़ रुपये की लागत वाली नमामि गंगे परियोजना को लेकर चल रहे कार्यों को देखा. नमामि गंगे परियोजना में पहले चरण में 52 करोड़ की लागत वाले ढोरी खास के पास दस एमएलडी और बेरमो सीम के पास चार एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों व संवेदक को कई दिशा-निर्देश दिये. एसटीपी का कार्य कर रही कंपनी अनु प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को तीन माह के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि एसटीपी निर्माण का काम अभी तक पूर्ण हो जाना चाहिए था. एसटीपी का ट्रायल जून माह में करना है. दस अप्रैल को फिर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया जायेगा. कहा कि पेपर वर्क में कोई परेशानी है तो बतायें. एसटीपी के अगल-बगल के जगहों का विकास करें. उन्होंने योजना के कार्यों के लिए बनाये गये नक्शा को भी देखा.

पांच माह से बंद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण की ली जानकारी, डीएफओ से की बात

निदेशक ने मकोली में आठ एकड़ जमीन में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की भी जानकारी ली. नप के प्रशासक राजीव रंजन ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम लगभग पांच माह से बंद है. प्लांट के लिए जमीन सीसीएल से फुसरो नप को मिल है. लेकिन वन विभाग ने इसे अपनी जमीन होने का दावा करते हुए कार्य बंद करने का नोटिस दिया है. इसलिए कार्य बंद है. वन विभाग जमीन सर्वे का कार्य कर रहा है. इसके बाद निदेशक ने डीएफओ से फोन से बात की. कहा कि किसी विकास कार्य को बंद करा कर जांच या बात नहीं की जा सकती है. योजना में सहयोग की जवाबदेही डीएफओ की भी रहती है. स्थल जांच कर अड़चन दूर करने के लिए कहा गया. निदेशक ने यह कार्य करने वाली कंपनी मेसर्स सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिया. मौके पर बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, फुसरो नप कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व योजना का कार्य करवाने वाले अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >