Bokaro News : जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

Bokaro News : जिला सलाहकार समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक हुई.

जिला सलाहकार समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. मौके पर विभिन्न बैंकों के कार्य, सीडी रेशियो, एसएचजी लोन, वार्षिक ऋण योजना की प्रगति, एसीपी बकाया, सरकारी योजनाओं की प्रगति व वित्तीय समावेशन से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की गयी. अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि सभी बैंक एवं संबंधित विभाग अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें. केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं. योजनाओं की प्रगति का नियमित विश्लेषण हो. जिन योजनाओं में प्रगति धीमी है, वहां विशेष रणनीति बना कर कार्य करने की आवश्यकता है. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं. जरूरतमंदों को समय पर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने लंबित ऋण आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने, लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण करने व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.

ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चले

बैठक में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना आवश्यक है. मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, अग्रणी जिला प्रबंधक समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >