Bokaro News : बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश

Bokaro News : भाजपा जिला कमेटी की संगठनात्मक बैठक चास में हुई.

भाजपा जिला कमेटी की संगठनात्मक बैठक बुधवार को चास में हुई. जिला प्रभारी राकेश भास्कर ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने व आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया. संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने व राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. पूर्व विधायक विरंची नारायण ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाते हुए संकल्प लें कि अगले चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनायेंगे. जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क व सामाजिक कार्यक्रमों पर फोकस होना होगा. कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रहें. लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा व विकास पहुंचाना है. बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने किया. गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर शोक जताया गया और उनहें श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, जयदेव राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवी दास, अर्जुन सिंह, मुकुल ओझा, अर्चना सिंह, शंकर रजक, रामलाल सोरेन, संजय त्यागी, अनिल स्वर्णकार, अविनाश कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >