Bokaro News : नक्शा अनुमोदन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश

Bokaro News : चास में नक्शा अनुमोदन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

चास नगर निगम की बैठक मंगलवार को मेयर भोलू पासवान व डिप्टी मेयर पूजा कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में निगम कार्यालय में हुई. बैठक में बिल्डिंग बायलॉज सिस्टम के तहत चास नगर निगम क्षेत्र के सभी अस्थायी मकानों को नियमित (रेगुलराइज) करने को संबंधित विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया. संबंधित लाइसेंस प्राप्त टाउन प्लानर और संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

राजस्व का हो रहा नुकसान

मेयर ने कहा कि चास नगर क्षेत्र में निर्मित ऐसे सभी भवनों के नक्शा के अनुमोदन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये, जो अब तक स्वीकृत नहीं हुआ है. कई भवनों का नक्शा पास नहीं होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे निगम को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. बिना नक्शा पास कराये व नियमों की अनदेखी कर भवन बनाने वालों कई लोगों को नोटिस जारी किया जायेगा. बैठक में टाउन प्लानर संजीव कुमार, लीगल असिस्टेंट अनुज कुमार, जेइ नीरज कुमार, उमाकांत त्रिवेदी, डब्लू कुम्हार, राजेश कुमार साव, अमीन, एलटीपी रंजन कुमार सिंह, मनीष कुमार अग्रवाल, अमृत महतो, त्रिलोचन कुमार त्रिवेदी, मुकेश कुमार पाठक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >