Bokaro News : रनवे के दोनों तरफ झाड़ियों की कटाई का निर्देश

Bokaro News : बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई.

बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बोकारो परिसदन में हुई इस बैठक में सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि बोकारो हवाई अड्डा से जल्द उड़ान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें. सभी बाधाओं को दूर करना है. उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को हवाई अड्डा परिसर में 75 मीटर रनवे के दोनों तरफ झाड़ियाें की कटाई व सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, बीएसएल प्रतिनिधि एके तिवारी, एएआइ रांची के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, नगर डीएसपी आलोक रंजन, डीपीआरओ रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चास जया कुमारी व अन्य मौजूद थे.

भूमि अधियाचना से संबंधित लंबित मामलों की हुई समीक्षा

विभिन्न विभागों और एजेंसियों द्वारा भूमि अधियाचना से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक गुरुवार को डीसी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा ने की. उन्होंने कहा कि विकास व निर्माण कार्य त्वरित गति से पूरे हो. इसके लिए सभी अंचलाधिकारी शीघ्र कार्रवाई करते हुए भूमि चिह्नित करें. जल्द प्रतिवेदित समर्पित करें. निर्माण कार्य के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जरूरी है. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से विद्युत सब स्टेशन, नये विद्युत शक्ति उपकेंद्र, छात्रावास डॉरमेट्री निर्माण, डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन, गैस पाइपलाइन, शहरी इलाकों के विकास, उच्च व तकनीकी शिक्षा के लिए महिला महाविद्यालय के निर्माण को लेकर भूमि आवंटन पर चर्चा हुई. मौके पर अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित सभी अंचलाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >