Bokaro News : कारखानों का नियमित निरीक्षण का निर्देश

Bokaro News : कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी की अध्यक्षता में कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) के माध्यम से संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. डीसी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, प्रगति व लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली. जिला श्रम अधीक्षक सह कौशल विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार को निर्देश दिया कि सभी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गहन जांच कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन समर्पित करें. फैक्ट्री इंस्पेक्टर को जिला के विभिन्न कारखानों का नियमित निरीक्षण करने व श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. मौके पर चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में अब दो प्रकार के कर्मी करेंगे काम

वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के 102 कर्मियों से संबंधित मामले को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हाई लेवल

बैठक हुई. चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन एवं कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि कंपनी में अब केवल पे-रोल कर्मी और बिजनेस पार्टनर वर्कर (बीपीडब्ल्यू काम करेंगे. रैयतों के लिए बीपीडब्ल्यू-आर कैटेगरी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें संबंधित 102 कर्मियों के साथ-साथ पूर्व से कार्यरत लगभग 2300 रैयतों को शामिल किया जायेगा. कंपनी प्रबंधन की सहमति से निर्णय लिया गया कि 15 जून तक शेष बीपीओ पदों को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया जाये, ताकि नयी व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू हो सके. निर्णय लिया गया कि 102 कर्मियों (पूर्व में बीपीओ पद पर कार्यरत थे और नये रैयत कर्मी) को एक विशेष इंक्रीमेंट दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त नियमित सैलरी स्लिप उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही मेडिकल सुविधा व प्रत्येक चार वर्ष पर स्किल रिविजन की व्यवस्था सुनिश्चित होगी.

बैठक के बाद विधायक उमाकांत रजक की अगुवाई में कर्मियों की ओर से 21 अप्रैल को किया जाने वाला धरना-प्रदर्शन स्थगित रखने का निर्णय लिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी (चास) प्रांजल ढांडा, श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी बम बैजु, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, कंपनी के सीईओ रविश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >