BOKARO NEWS : इवीएम- वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

BOKARO NEWS : विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग होने वाले इवीएम – वीवीपैट मशीनों की विधानसभा वार कमीशनिंग हो रही है. सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव ने कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया.

बोकारो. विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग होने वाले इवीएम – वीवीपैट मशीनों का विधानसभा वार कमीशनिंग काम सेक्टर 08 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल स्थित डिस्पैच सेंटर में हो रहा है. सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया. निर्वाचन आयोग के दिशा – निर्देश अनुरूप व गोपनीयता बनाएं रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने का निर्देश दिया. कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी – कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है. बताते चलें कि इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले इवीएम – वीवीपैट मशीन का कमीशनिंग कार्य हुआ. इवीएम – वीवीपैट मशीन की कमीशनिंग 15 नवंबर तक क्रमवार किया जायेगा. इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसी मुमताज अंसारी, इवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी शफीक आलम व पीयूष समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >