Bokaro News : सेंट्रल कॉलोनी मकोली में पंडाल व मेला का उद्घाटन

Bokaro News : रात में निर्धारित समय पर मेला को बंद करायें : एसडीएम

Bokaro News : फुसरो नप क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी मकोली में सोमवार की देर शाम पूजा पंडाल व मेला का उद्घाटन बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय सिंह, मकोली ओपी प्रभारी संजय सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान मेला का निरीक्षण भी किया गया. बेरमो एसडीएम श्री मछुआ व एसडीपीओ श्री सिंह ने कहा कि पूजा समिति के लोग मेला को रात में निर्धारित समय पर बंद करायें. मेला व मुख्य रास्तों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रहेगी. दुर्गा पूजनोत्सव के दौरान किसी प्रकार से शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों तथा सड़क पर तेजी से वाहन चलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगी. मौके पर फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, पूर्व पार्षद आजाद नोनिया, शिवनंदन चौहान, अशोक चौहान, धीरज गिरि, दिनेश यादव, कमेटी संरक्षक केवल चौहान, बसंत सिंह, अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अजय बाउरी, सचिव प्रतीक सिंह, उपसचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष चंद्रमा यादव, यजमान जयशंकर प्रसाद सिंह, मेला प्रभारी सुरेंद्र चौहान, सुरक्षा प्रभारी संतोष चौहान, पूजा प्रभारी बुलू प्रधान, सदस्य अमित सिंह प्रमार, जितेंद्र राय, गणेश यादव, दीनबंधु पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >