Bokaro news : जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Bokaro news : बोकारो में डीसी ने लोगों की समस्याएं सुनी.

समाहरणालय में मंगलवार को हम आपको सुनते है कार्यक्रम (जनता दरबार) का आयोजन हुआ. मौके पर डीसी अजय नाथ झा ने लाेगों की समस्याएं सुनी. शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, डीपीएलआर और आपूर्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद प्रजापति आदि थे. इधर, सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें बीडीओ व सीओ ने लोगों की समस्याएं सुनी. कई मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >