बैंकों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

बोकारो थर्मल : जनधन खाते से पैसे निकालने के लिए बोकारो थर्मल के एसबीआइ व बीओआइ के शाखा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लोग इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ही पालन नहीं कर रहे हैं. इतना ही नहीं, एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में आपस में धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं. […]

बोकारो थर्मल : जनधन खाते से पैसे निकालने के लिए बोकारो थर्मल के एसबीआइ व बीओआइ के शाखा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लोग इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ही पालन नहीं कर रहे हैं. इतना ही नहीं, एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में आपस में धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं. इससे संक्रमण का खतरा क्षेत्र में बढ़ने लगा है़ सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए घेरा भी बनाया गया है, लेकिन कोई भी इस घेरे में नहीं रहना चाहता है़ स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है़ बैंक अधिकारियों व बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >