Bokaro News : चास में महिला ने फांसी लगा कर दी जान

Bokaro News : चास शिवपुरी कॉलोनी की महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

चास थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार की पत्नी पूर्णिमा कुमारी (34 वर्ष) ने रविवार की देर रात को अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बिहार के मुंगेर से मृतका के पिता राजकिशोर कुमार सोमवार को बोकारो पहुंचे. सेक्टर चार थाना को फर्द में बताया कि पूर्णिमा की शादी वर्ष 2016 में शिवपुरी निवासी प्रभुराम सिंह के पुत्र संजीव कुमार के साथ की थी. इन दोनों का कोई बच्चा नहीं था. इस बात को लेकर पूर्णिमा तनाव में रहती थी. रविवार की देर रात को दामाद ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है. उसे फंदे से उतार कर बोकारो जेनरल अस्पताल लेकर आये. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है. श्री सिंह ने अपनी पुत्री की मौत के लिए किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है. सेक्टर चार पुलिस ने मामले की जांच के लिए फर्द बयान को चास थाना पुलिस को भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >