शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधा को बेहतर बनायें : सिविल सर्जन

सीएस कार्यालय के सभागार में परिवार नियोजन व शहरी स्वास्थ्य केंद्र को लेकर बैठक

बोकारो. कैंप दो स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को शहरी स्वास्थ्य केंद्र के साथ परिवार नियोजन अभियान को बेहतर बनाने को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने की. कहा कि शहरी स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दें. आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कैसे हासिल हो. यह सुनिश्चित करें. परिवार नियोजन के लक्ष्य को हासिल करें. आमलोगों में परिवार नियोजन के साधन को लेकर जागरूकता फैलाये. जागरूकता के अभाव में आमलोगा परिवार नियोजन के साधन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को परिवार नियोजन की अस्थायी साधन तीन महीने के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर डीआरसीएचओ डॉ एस टुडू, डीडीएम कुमारी कंचन, डीएएम अमित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >