Bokaro News : ट्रक की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी घायल

Bokaro News : नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवाडीह गांव के समीप सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गयी. बाइक पर सवार उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

नावाडीह. फुसरो-नावाडीह मुख्य पथ पर नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवाडीह गांव के समीप सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गयी. बाइक पर सवार उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृत डाक्टर तुरी ऊर्फ सुजीत (26 वर्ष) पश्चिम बंगाल के पुरूलिया का रहने वाला था. उसकी ससुराल सुरही में है.

50 फीट तक घसीटते चले गये पति-पत्नी

सुजीत ससुराल से पत्नी मनीषा देवी को लेकर बाइक (जेएच 09 क्यू 2078) से अपने घर पुरुलिया के टटवारा गांव लौट रहा था. कोदवाडीह गांव के समीप ट्रक (जेएच 02 बीएच 1516) ने बाइक को धक्का मार दिया. ट्रक के पिछला चक्का में बाइक समेत पति-पत्नी फंस गये और 50 फीट तक घसीटता चला गया. लोगों के हल्ला करने पर ट्रक का चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया. घायल पति-पत्नी को नावाडीह सीएचसी में ले जाया गया. सुजीत को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद एसएनएमसीएम भेजा गया. वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घायल मनीषा देवी को नावाडीह सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसके मायके भेज दिया गया. झामुमो प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, युवा अध्यक्ष तापेश्वर महतो, हरि महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, नरेश गुप्ता, अविनाश कुमार आदि परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >