होसिर के तालाब का मिटता जा रहा है अस्तित्व

होसिर के तालाब का मिटता जा रहा है अस्तित्व

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर पूर्वी पंचायत में होसिर रथटांड़ के समीप सरकारी तालाब मढंतू का अस्तित्व मिटता जा रहा है. जीर्णोद्धार नहीं होने से यह मैदान में तब्दील हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तालाब में काफी पानी रहता था और इसका सरकारी डाक हुआ करता था. मछली पालन के अलावा निकट के खेतों में इसके पानी से पटवन होता था. उक्त तालाब के निकट बड़ी आबादी बसी है. तालाब में पानी रहने से ग्रामीणों को लाभ मिलता. तालाब का जीर्णोद्धार कराने के लिए कई बार जिला के संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया. स्थानीय विधायक को भी डीएमएफटी फंड या दूसरे फंड से जीर्णोद्धार कराने की मांग की गयी. लेकिन मांग पूरी नहीं हुई. होसिर रथटांड़ के माले नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव, उप मुखिया रंजीत साव, झरी यादव, तिलेश्वर यादव सहित अन्य स्थानीय लोगों ने तालाब का जीर्णोद्धार कराने की मांग उपायुक्त से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >