सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे बोकारो, पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर को दी श्रद्धांजलि

Hemant Soren Tribute: झारख‍ंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रविवार को बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज में शामिल हुए और स्मृति शेष नेमनारायण महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

Hemant Soren Tribute: बोकारो-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रविवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मृति शेष नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात भी की. 21 अक्टूबर 2025 को पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर नेमनारायण महतो का निधन हुआ था.

सीएम हेमंत सोरेन ने परिजनों से की मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें सांत्वना दी.

ये भी पढ़ें: लीक से हटकर की खेती, झारखंड के किसान की चमक गयी किस्मत, कमाए 1.5 लाख रुपए, कम लागत में अच्छा मुनाफा

21 अक्टूबर 2025 को नेमनारायण महतो का हुआ था निधन


21 अक्टूबर 2025 को झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर नेमनारायण महतो का निधन हो गया था. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Naxal News: खेती के लिए एक जोड़ा बैल के लालच में एक गरीब आदिवासी कैसे बन गया नक्सली? अंजाम देख हैरत में थी पुलिस

ये भी पढ़ें: Critical Metals Congress: जमशेदपुर में क्रिटिकल मेटल्स कांग्रेस छह नवंबर से, नीति-निर्माताओं और वैज्ञानिकों का होगा जुटान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >