हेमंत सोरेन ने डीपीएस बोकारो की छात्रा को भेजा सराहना पत्र, हाथ से बनाई राखी भेजने पर जताया आभार

डीपीएस बोकारो की छात्रा अभिश्रीद्धा मजूमदार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सराहना पत्र मिला. उन्होंने स्वयं राखी बनाकर भेजी थी. इसी तरह आरुष राज ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

बोकारो. भारतीय डाक के धनबाद मंडल की ओर से आयोजित ‘राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता 2026’ में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. विद्यालय में आयोजित ऑन द स्पॉट राखी बनाने और भेजने की प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की छात्रा अभिश्रीद्धा मजूमदार ने अपने हाथों से राखी बनाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी थी. राखी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने छात्रा को स्वयं सराहना पत्र भेजकर उसके स्नेह और रचनात्मकता के लिए आभार जताया.

मुख्यमंत्री ने पत्र भेजकर जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पत्र में अभिश्रीद्धा मजूमदार की ओर से स्नेहपूर्वक भेजी गयी राखी मिलने का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि छात्रा का आत्मीय स्नेह और अपनापन पाकर उन्हें प्रसन्नता हुई.

ये भी पढ़ें: झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी में बोकारो की टीम चैंपियन, डीसी ने खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री ने राखी भेजने के लिए छात्रा का धन्यवाद किया और उसके सदैव सुखी, स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री की ओर से मिले सराहना पत्र से छात्रा और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

आरुष राज ने विद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान

इसी प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो की तीसरी कक्षा के छात्र आरुष राज ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. बेहतर प्रदर्शन के लिए उसे प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया.

बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने पर जोर

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने अभिश्रीद्धा मजूमदार और आरुष राज को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें उचित मंच देने और उनके समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है. ऐसी उपलब्धियां इन्हीं प्रयासों का हिस्सा हैं.

प्राचार्य ने बच्चों की कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए डाक विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं और उनमें रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >