bokaro News : भ्रष्टाचार में डूबी है हेमंत सरकार : कालीचरण

bokaro News : फुसरो स्थित भाजपा कार्यालय में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वह एक कार्यक्रम में भाग लेने बोकारो जा रहे थे.

फुसरो. फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम के नेतृत्व में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वह एक कार्यक्रम में भाग लेने बोकारो जा रहे थे. पत्रकारों से बातचीत में चतरा सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ डूबी हुई है. मैट्रिक का प्रश्न पत्र लीक होने में राज्य सरकार पूरी तरह से दोषी है. कोई भी परीक्षा होने पर पेपर लीक हो जाता है. सत्ता में बैठे लोगों की यह जिम्मेवारी है. वह लोग सिर्फ राज्य को लूटने में लगे हैं. भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में कहा कि राज्य को मिला लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है. केंद्र सरकार की ओर से लाया गया बजट सराहनीय है. 12 लाख तक की आय पर कर में दी गयी छूट की जितनी प्रशंसा की जाये, कम होगी. पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राम व भाजपा नेता शिवलाल रवि ने कहा कि बेरमो क्षेत्र में पार्टी के सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. दिल्ली की तरह आने वाले समय में झारखंड में पार्टी की प्रचंड जीत होगी. मौके पर फुसरो नगर मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, सुधीर किशन, पूर्व पार्षद रामेश्वर महतो, भाजपा नेता धनेश्वर महतो, अनिल गुप्ता, मदन गुप्ता, भोला सिंह, ओम सिंह, रामू तांती, रमेश स्वर्णकार, श्रीकांत सिंह यादव, रवि कुमार, लालू गिरि, बाबू महतो, परमात्मा सिंह, मुलचंद खुराना, मनोज कुमार, लालमोहन महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >