Bokaro News : चंदनकियारी प्रखंड की बाटबिनोर पंचायत के अलुआरा गांव में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन विधायक उमाकांत रजक, सीएस अभय भूषण प्रसाद, जिप सदस्य अंबिका देवी ने किया. मौके पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि झारखंड सरकार की जन-जन तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से अलुआरा बाटबिनोर में स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है. चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करना बहुत जरूरी है. चिकित्सा सुविधा के अभाव में किसी गरीब को परेशान न होना पड़े, किसी मरीज को मुसीबत का सामना न करना पड़े, इसी महत्वाकांक्षी उद्देश्यों के साथ हर पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोला जा रहा है. जहां 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. गंभीर एवं असाध्य रोगों के इलाज के लिए भी सहायता मिलेगी. चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के लिए हम तत्पर हैं. यह तभी संभव है, जब आप सभी ग्रामीणों का सहयोग मिलेगा. वहीं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने कहा कि बाटबिनोर पंचायत के अलावा आसपास के गांव के ग्रामीण भी केंद्र से लाभ उठायें तथा केंद्र के संचालन में सहयोग करे. सीएसओ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में जो भी संसाधनों की कमी है, उसे जल्द ही पूरा किया जायेगा. वर्तमान में दो बेड, एक सीएचसीओ, तीन एएनएम, एक एमपीडब्ल्यू हैं. सफाईकर्मी व नाइटगार्ड नहीं है. संचालन पंकज कुमार दुबे ने किया. इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जलेश्वर दास, डॉ तपन दुबे, झामुमो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सृष्टि धर रजवार, अशौक दसौंधी, मुखिया रबिन दास वैष्णव, परमेश्वर वैष्णव,आशीष कुमार महथा, कांग्रेस जिला सचिव राम पद दास, डॉ विकास रजक, हेमंत सिंह, सुरेश सिंह, जयतोष तिवारी, महबूब अंसारी, संतोष दास, प्रभारी के तृप्ति पांडेय, सीएचओ पूनम गुप्ता, एएनएम निवेदिता खवास, रूपश्री घोषाल, सुबोध रजवार, निरावती देवी,सहिया नमिता देवी, लता देवी, उत्तरा देवी, गीता देवी, भारती देवी, सबीना खातून, साजिद संजीत घोषाल व ग्रामीण उपस्थित थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
