Bokaro News : रोजगार की तलाश में जम्मू कश्मीर गये युवक का आया शव

Bokaro News : रोजगार की तलाश में जम्मू कश्मीर गये करगली बाजार के 31 वर्षीय कृष्णा करमाली का शव मंगलवार की रात को आया. 12 फरवरी को दोस्तों के साथ वह गया था.

फुसरो. रोजगार की तलाश में जम्मू कश्मीर गये करगली बाजार के 31 वर्षीय कृष्णा करमाली का शव मंगलवार की रात को आया. 12 फरवरी को दोस्तों के साथ वह गया था. वहां उसकी मौत शनिवार को हो गयी थी. परिजन ने बेरमो थाना में शव मंगवाने की गुहार लगायी थी. बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने जम्मू कश्मीर पुलिस से बात की. साथ ही सतपाल सिंह, संतोष गुप्ता, बिट्टू रवानी आदि ने कांग्रेस नेता अरुण सिंह से बात की. अरुण सिंह ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल से बात कर शव मंगवाने की व्यवस्था करायी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने शव को निजी वाहन से सड़क मार्ग से मृतक के दोस्तों के साथ भेजवाया. बेरमो विधायक ने वाहन से शव लाने का खर्च निजी मद से दिया. इधर, शव पहुंचते ही परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. शव का अंतिम संस्कार मंगलवार की ही देर रात को किया गया. कृष्णा तीन भाईयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था. परिवार में पत्नी आरती देवी सहित दो छोटे पुत्र हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >