Bokaro News : अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़े अकीदतमंद

Bokaro News : अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी.

बोकारो-चास सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी. मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी. शुक्रवार को शव्वाल (ईद) का चांद नजर आया. मुस्लिम भाईयों के चेहरे खिल उठे. खुशियों का त्योहार मीठी ईद शनिवार को मनायी जायेगी. ईद की तारीख एक दिन आगे बढ़ने से बाजारों का माहौल दो दोगुना उत्साहित हो गया. शुक्रवार को देर रात तक जूते-चप्पल, कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकानों पर भीड़ रही. जामा मस्जिद व ईदगाहों में इंतजामकारों ने ईद की विशेष नमाज के लिए समय का एलान कर दिया है. अलविदा जुमा की नमाज को लेकर सुबह से ही लोग तैयारी में जुटे रहे और दोपहर होते-होते मस्जिदें नमाजियों से भर गयी. नये कपड़े पहन कर पहुंचे नमाजियों ने नमाज अदा की और दुनिया में अमन और शांति की दुआ मांगी.

घरों में महकने लगी है पकवानों व सेवइयों की खुशबू

ईदगाह कमेटियों व इंतेजामकारों द्वारा साफ-सफाई, रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया है. वहीं, घरों में पकवानों व सेवइयों की खुशबू महकने लगी है. मुस्लिम बहुल क्षेत्र उकरीद, सिवनडीह, डुमरो, आजाद नगर, हैसाबातु, मखदुमपुर, इस्लामपुर, सिजुवा, झोपरो, बालीडीह, भर्रा,चास, अंसारी मोहल्ला, सुल्तान नगर, न्यु पिंडरगडिया, सोलागिडीह, उत्तरी क्षेत्र अगरडीह, धनगरी, करमागौडा, महेशपुर, पिपराटांड़ आदि में अलविदा की नमाज अदा की गयी. कसमर, पेटरवार, जैनामोड़, बालीडीह, चास, चंदनकियारी, पिंड्राजोरा, तलगड़िया आदि ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में भी भीड़ उमड़ी. इधर, मस्जिदों के बाहर टोपी, इत्र, सेवई, लच्छा की दुकानें सजी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >