Bokaro News : स्पर्धाओं में 300 बालिका- महिलाओं ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : बोकारो में जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का आयोजन हुआ.

जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का आयोजन सोमवार को सेक्टर-04 कुमार मंगलम स्टेडियम में किया गया. इस प्रतियोगिता में जिले की लगभग 300 बालिकाओं व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और तीरंदाजी, फुटबॉल व एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखायी. फुटबॉल ओपन वर्ग में चिन्मया विद्यालय, बोकारो की टीम विजेता व बांसगोड़ा टीम उप विजेता रही. तीरंदाजी प्रतियोगिता के रिकर्व वर्ग में प्रियंका मधु (चंदनकियारी) प्रथम, यावना (चंदनकियारी) द्वितीय व हरलीन कौर (सेक्टर 4) तृतीय स्थान पर रही. कम्पाउंड वर्ग में आरती कुमारी (चंदनकियारी) प्रथम, अपूर्वा बांडों (चंदनकियारी) द्वितीय एवं अंजना कुमारी तृतीय स्थान पर रही. इंडियन राउंड वर्ग में अनु कुमारी प्रथम, डॉली कुमारी (वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी) द्वितीय व कृतिका कुमारी तृतीय स्थान पर रही.

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह का संचालन जिला खेल समन्वयक चंद्रभूषण शुक्ला ने किया. आयोजन में सहयोग देने वाले सभी तकनीकी पदाधिकारियों, कार्यालय कर्मियों, खेल मित्र प्रदीप चक्रवर्ती, राजू व कोच मोहन कुमार, महेंद्र करमाली, चौहान महतो, हेमंत कुमार, तीरंदाजी प्रशिक्षक राजेंद्र गुइया व स्टेडियम के मैनेजर अनिल के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >