Bokaro News : स्कूल जाते वक्त छात्रा से छेड़खानी, केस दर्ज

Bokaro News : मामले में पड़ोस के अभय कुमार व धर्मेंद्र कुमार को बनाया गया है आरोपी

Bokaro News : दुंदीबाद की रहने वाली 15 वर्षीया छात्रा के साथ स्कूल जाते वक्त छेड़खानी का मामला रविवार को बीएस सिटी थाने पहुंचा. बीएस सिटी थानेदार इंस्पेक्टर सुदामा दास ने पीड़ित छात्रा की मां के लिखित शिकायत पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में पड़ोस के अभय कुमार व धर्मेंद्र कुमार को आरोपी बनाया गया है. दर्ज केस के अनुसार पीड़िता जब स्कूल जाती है तो आरोपी छेड़खानी व अश्लील हरकत करते हैं. उसकी ओर कुत्ता दौड़ाकर भयभीत करते हैं. आरोपियों की हरकत की वजह से छात्र ने स्कूल जाना छोड़ खुद को घर में कैद कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

माराफारी थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बोकारो रामगढ़ हाईवे के डिवाइडर से टकरा कर शनिवार की देर रात बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान यूपी के कुशीनगर अहिरौली बाजार निवासी अमन राय के रूप में की गयी है. इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि अमन राय शनिवार की रात बाइक से सहकर्मी मित्र के साथ बालीडीह स्थित किसी फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहा था. इस दौरान यह हादसा हुआ. जख्मी युवक का भी इलाज चल रहा है. मृतक के शव को बीजीएच की मॉर्चुरी में रखा गया है. मृतक के पिता संजय राय को दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >