BOKARO NEWS : वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, युवक की मौत

BOKARO NEWS : बेरमो में गैस सिलेंडर के फटने से गौतम कुमार (21 वर्ष) की मौत मंगलवार की शाम को हो गयी.

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र की गौरांग कॉलोनी में रहनेवाले संजय चौधरी के पुत्र गौतम कुमार (21 वर्ष) की मौत मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर के फटने से हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गौतम सिंह नगर स्थित अपने गैराज में एक टेंपो की वेल्डिंग कर रहा था. इसी दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. घटना के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया. बोकारो ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार में चार बहन व एक भाई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >