BOKARO NEWS : हजारी मोड़ की दुकान से ढाई सौ ग्राम गांजा वे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

BOKARO NEWS : गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित एक दुकान में गुरुवार की देर शाम एफएसटी एवं गोमिया थाना की पुलिस ने छापेमारी की.

BOKARO NEWS : गोमिया बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित एक दुकान में गुरुवार की देर शाम एफएसटी एवं गोमिया थाना ने छापेमारी की. इस दौरान दुकान में अवैध शराब एवं गांजा जब्त किया गया. इस संबंध में बेरमो के डीएसपी बीएन सिंह ने बताया कि बोकारो उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत एफएसटी एवं पुलिस इंस्पेक्टर गोमिया एवं थाना प्रभारी गोमिया एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने अभियान के तहत गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ के समीप भोला नायक की दुकान से ढाई सौ ग्राम गांजा एवं लगभग छोटे-बड़े विभिन्न ब्रांडों के 30 बोतल अवैध शराब बरामद किया है. वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलते ही दुकानदार फरार हो गया. इस संबंध में मामला दर्ज किया जायेगा. छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, अवर निरीक्षक अभिषेक किशोर, अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक रवि चौरसिया, सअनि कृष्णानंद पाठक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >