14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, बोकारो में शुरू हुई तैयारियां; बाजार में पहुंचीं रंग-बिरंगी प्रतिमाएं

गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को बोकारो में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी. शहर के बाजार रंग-बिरंगी गणेश प्रतिमाओं से सज गए हैं, जिनकी कीमत 120 रुपये से शुरू होकर 15000 रुपये तक है. कोलकाता से लाई गईं ये प्रतिमाएं विशेष सजावट के साथ भक्तों को आकर्षित कर रही हैं.

बोकारो. गणेश चतुर्थी को लेकर बोकारो शहर में तैयारियां तेज हो गयी हैं. इस वर्ष 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी मनायी जायेगी. पर्व को लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं पहुंचने लगी हैं. सेक्टर-12 मोड़ के सामने प्रतिमाओं की दुकानें सज गयी हैं, जहां अलग-अलग आकार, स्वरूप और सजावट वाली प्रतिमाएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. पर्व नजदीक आने के साथ प्रतिमा बाजार में गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है.

120 रुपये से 15 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं

गणेश पूजा के लिए बिक्री को सजीं आकर्षक गणेश प्रतिमाएं | Prabhat Khabar Network

दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं की मांग में सुधार देखने को मिल रहा है. बाजार में 120 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं. प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार, बनावट, सजावट और स्वरूप के आधार पर तय की गयी है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रतिमाओं की कीमत में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

पूजा समितियां खरीद रहीं बड़ी प्रतिमाएं

दुकानदार नीतीश कुमार, पंकज प्रजापति समेत अन्य ने बताया कि गणेश पूजा को देखते हुए पर्याप्त संख्या में प्रतिमाएं मंगायी गयी हैं. बिक्री शुरू हो चुकी है. पर्व की तारीख नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. लोग परिवार के साथ प्रतिमा खरीदने पहुंच रहे हैं. बच्चों में भी गणेश प्रतिमाओं को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, विभिन्न पूजा समितियां बड़े आकार की आकर्षक प्रतिमाओं की खरीदारी कर रही हैं.

कोलकाता से आ रही सादी प्रतिमाएं

गणेश पूजा के लिए बिक्री को सजीं आकर्षक गणेश प्रतिमाएं | Prabhat Khabar Network

मूर्तिकारों के अनुसार कोलकाता से सादी गणेश प्रतिमाएं मंगायी जा रही हैं. इसके बाद बोकारो में उनका रंग-रोगन और सजावट का काम किया जाता है. मुकुट, आभूषण और अन्य सजावटी सामग्री लगाकर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. ग्राहकों और पूजा समितियों की पसंद के अनुसार प्रतिमाओं की सजावट की जा रही है. छोटी-बड़ी प्रतिमाओं को तैयार करने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं.

शहर के कई स्थानों पर होगी पूजा

बोकारो स्टील टाउनशिप में इस बार भी विभिन्न स्थानों पर गणेश पूजा की तैयारी चल रही है. सेक्टर-2बी स्थित गणेश मंदिर, सेक्टर-4 सिटी सेंटर में हर्षवर्धन प्लाजा के समीप गणेश मंडली और सेक्टर-4 मजदूर मैदान समेत अन्य स्थानों पर उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं. पूजा समितियों की ओर से पंडाल, सजावट और विद्युत रोशनी का काम कराया जा रहा है. इससे गणेश चतुर्थी से पहले शहर के बाजार और पूजा स्थलों पर उत्सव की तैयारियां दिखाई देने लगी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >