Bokaro News : करगली में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू

Bokaro News : श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने लगाया शिविर

Bokaro News : करगली स्थित कल्याण मंडप में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति झारखंड की ओर से बेरमो के पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की स्मृति में गुरुवार से पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, अग्रवाल कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया और भगवान महाबीर विकलांग सहायता समिति केको-ऑर्टिनेडर हरीश दोषी व ओमप्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पूर्व मंत्री स्व. सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान रांची से आयी टीम ने दिव्यांग लोगों के शरीर की नाप ली. साथ ही एसडीएम श्री मछुआ ने जरूरतमंद दिव्यांग के बीच व्हीलचेयर, वैसाखी, श्रवण यंत्र, कैलीपर्स आदि उपकरण का वितरण किया. शिविर के पहले दिन लगभग 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया. एसडीएम श्री मछुवा ने कहा कि यह शिविर विकलांग लोगों के लिए अमृत के सामान है. जो लोग शरीर के किसी अंग के ना होने से अपने को अपंग महसूस करते थे, उनके लिए श्री भगवान महाबीर विकलांग सहायता समिति की पहल सराहनीय है. वहीं समिति के को-ऑर्डिनेटर हरीश दोषी व ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस शिविर में लगभग एक हज़ार दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है. साथ ही बेरमो में हमारा एक कार्यालय हो इसका लक्ष्य है. इससे हर महीने बेरमो में कैंप लगाया जायेगा. समिति के सदस्य रतन अग्रवाल ने कहा कि संस्था के अध्यक्ष ललित केडिया से प्रेरणा लेकर यह काम किया जा रहा है. मौके पर संस्था के रांची से आये रितेश कुमार पटवारी, संजय कुमार, शुभम कुमार, रोहित कुमार, पशुपति रजवार, श्रीकांत मिश्रा, परवेज अख्तर, गणेश मल्लाह, ललन रवानी, अभय ठाकुर, कमलेश प्रसाद, दिलीप मत्तिल, राम अवतार कारिवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव सिन्हा, जितेंद्र सिंह, आलोक अग्रवाल, नेमीचंद गोयल, मुरारी लाल अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, कमल पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >