ललपनिया में चार दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

four shops burnt in bokaro district of jharkhand ललपनिया : बोकारो जिला (Bokaro District) के गोमिया प्रखंड (Gomia Block) अंतर्गत ललपनिया मार्केट कॉम्प्लेक्स (Lalpania Market Complex) के निकट शनिवार तड़के करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से चार दुकानें जलकर राख हो गयी. इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है.अनुमान है.

नागेश्वर

ललपनिया : बोकारो जिला (Bokaro District) के गोमिया प्रखंड (Gomia Block) अंतर्गत ललपनिया मार्केट कॉम्प्लेक्स (Lalpania Market Complex) के निकट शनिवार तड़के करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से चार दुकानें जलकर राख हो गयी. इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है.अनुमान है.

बताया जाता है कि सुबह तीन बजे से चार बजे के बीच किसी ने दुकानों से धुआं निकलते देखा. लोगों ने इसकी सूचना ललपनिया थाना को दी. ललपनिया थाना ने टीटीपीएस से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया. दमकलकर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, दुकानों में रखे सामान जलकर राख हो चुका था.

इसकी सूचना जब दुकानदारों को मिली, तो सभी लोग वहां पहुंचे. दुकानदारों ने अपनी दुकानों की हालत देखी, तो वे भौंचक रह गये. दुकानदारों ने कहा कि उनका सब कुछ लुट गया. एक तो पहले से लॉकडाउन है, ऊपर से दुकान और उसमें रखा लाखों का माल जल गया. अब परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे.

जिन लोगों के दुकान जले हैं, उनके नाम राजन कुमार डे, नासिर अंसारी और नेमीचंद साव हैं. राजन कुमार डे की सुधा डेयरी की दुकान थी, जबकि नासिर अंसारी की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान. नेमीचंद साव एक गुमटी लगाते थे. वहीं, अरविंद साव की भुजा की दुकान भी जलकर राख हो गयी.

बताया जाता है कि दुकान में रखे सारे सामान जल गये हैं. जिन लोगों की दुकानें जली हैं, उन्होंने इसकी लिखित शिकायत ललपनिया थाना में की है. दुकानदारों ने बोकारो के उपायुक्त से आपदा प्रबंधन के तहत क्षतिपूर्ति और आर्थिक सहायता की भी मांग की है.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है. अत्यावश्यक सामानों को छोड़कर किसी भी प्रकार के सामान की बिक्री पर रोक है. इसलिए ये दुकानें भी बंद थीं. लॉकडाउन के दौरान दुकानों में आग लगने की वजह पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >